BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधऱ डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने शनिवार को गांधी वनिता आश्रम में एक महिला बंदी की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। लड़की बलजिंदर कौर 15 साल शुक्रवार रात बाथरूम में बेहोश पाई गई थी। पुलिस को बताया गया है कि लड़की भागने लगी थी उसे करंट लगा। लड़की के मामा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि लड़की भागने लगी थी जिसे करंट लगा तो उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने उसे तुरंत पास के नर्सिंग होम में पहुंचाया, जहां से उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफ़र किया गया। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया।
डॉ. अग्रवाल ने संबंधित एस.डी.एम. को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। वहीं, लड़की के माता-पिता को भी आगे की औपचारिकताएँ पूरी करने के लिए सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के लिए एक मेडिकल बोर्ड भी गठित किया गया है, ताकि सभी मेडिको-लीगल प्रक्रियाएँ सही तरीके से पूरी हों।
फोरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस की टीमों ने भी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने इस मामले की पारदर्शी और विस्तृत जांच का आश्वासन दिया है।









Users Today : 1694