BREAKING NEWS

Home » Breaking » जालंधर में पड़ोसी के घर गई 14 साल की लड़की की बाथरूम में मिली लाश

जालंधर में पड़ोसी के घर गई 14 साल की लड़की की बाथरूम में मिली लाश

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में 14 साल की लड़की की मोहल्ले में पड़ोसी के घर के बाथरूम से लाश मिली है, लड़की जो कि मोहल्ले में अपने पिता के दोस्त के घर गई थी जो उनकी गली में ही रहता था कि उसके बाद लड़की घर वापिस नहीं आई। लड़की  14 साल के ना मिलने की सूचना पुलिस को दी गई थी पर वो पुलिस को नहीं मिली। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पुलिस को बताया था कि लड़की इसी घर में गई है जो कैमरे में जाती भी दिखी थी पर पुलिस पूरा घर छान आई उन्हें वो नहीं मिली बाद में उसी घर के बाथरूम से लोगों ने बच्ची की लाश बरामद की। लोगों का आरोप है कि पुलिस के निक्कमेपन के कारण लड़की की जान गई। अगर पुलिस लापरवाही ना बरतती तो लड़की की जान बच जानी थी कि इसी बीच पता चला कि लड़की पड़ोस में ही किसी के घर गई थी जब मोहल्ले वाले वहाँ पहुँचे तो पता चला कि लड़की की लाश पड़ोसी के बाथरूम में मिली। लोगों ने घर में बैठे व्यक्ति को पीटना शुरू कर दिया। घटना जालंधर के  लैदर कामपलेक्स रोड की है जो सूचना के बाद थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुँच गई है।