BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट में हुए बहु करोड़ी घोटाले को लेकर एक बार फिर से बड़ा खुलासा हुआ है जिसको किसी ओर ने नहीं बल्कि आप पार्टी के नेता ओर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जगतार सिंह संघेडा ने ही उजागर किया है। जगतार संघेडा ने ट्रस्ट में हुई 13 नियुक्तियों वाले केस घोटाले को एडीसीपी पंजाब विजिलेंस को शिकायत कर दी है जो उन्होंने खुद अपनी फ़ेसबुक पर ये पोस्ट डाली है ओर कहा कि है पंजाब में इससे बड़ा कोई घोटाला नही हुआ होगा। देखने ये है कि ये कौन सा घोटाला है जो जगतार संघेडा ने इसे पंजाब का बहु करोड़ी ओर सबसे बड़ा घोटाला बताया है ओर इसमें कौन लोग शामिल है? उन्होंने ये भी लिखा है कि इसमें बड़े बड़े सरकारी अधिकारी,कुछ प्राइवेट ठग ओर फ़ायदा लेने वाले राजनेता भी फँसेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अगर ये जाँच हुई तो पंजाब में इससे बड़ा घोटाला नहीं हुआ होगा जिसको तुरंत जाँच के बाद आरोपियों तक पहुँचा जा सकेगा।









Users Today : 1458