BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » अग्रवाल ढाबे पर GST विभाग ने दी दबिश, कर्मियों में मचा हड़कंप

अग्रवाल ढाबे पर GST विभाग ने दी दबिश, कर्मियों में मचा हड़कंप

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
 कूल रोड़ पर स्थित अग्रवाल ढाबे पर जीएसटी विभाग ने दबिश दी है। जीएसटी विभाग की टीम द्वारा अग्रवाल ढाबे पर मौजूद कर्मियों को बाहर निकाल दिया गया है और ढाबे के रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि केंद्र की ओर से आई जीएसटी विभाग की टीम द्वारा ढाबे के दस्तावेज खंगाले जा रहे है।

इस दौरान ढाबे के मुख्य द्वार पर विभाग की टीम द्वारा पर्दे कर दिए गए है और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। जीएसटी विभाग की कार्रवाई को लेकर ढाबे के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। वहीं अधिकारियों द्वारा ढाबे पर की गई कार्रवाई को लेकर मीडिया से दूरी बनाई हुई है।

सूत्रों के अनुसार अधिकारियों द्वारा टैक्स में गड़बड़ी पाए जाने को ढाबे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले एक घंटे से अधिकारियों द्वारा ढाबे का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विभाग की एक टीम ढाबा संचालकों के घर भी सर्च कर रही है। चर्चा है कि कुछ कैश रिकवर किया गया है, लेकिन अधिकारिक तौर पर अधिकारियों द्वारा जानकारी सांझा नहीं की गई है।