BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के पार्षद रोहन सहगल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है रोहन सहगल के खिलाफ जालंधर पुलिस में पहले शिकायत दर्ज हुई थी पर उस शिकायत को पुलिस ने रोहन की सिफारिश के बाद इगनोर कर दिया जिसके बाद पीड़ित परिवार यूपी पहुँचा जहां उन्होंने इंसाफ की लड़ाई लड़ी ओर रोहन उसकी माँ सहित चार लोगों पर हत्या करने की एफ़आइआर दर्ज करवा दी जो यूपी पुलिस ने जालंधर पुलिस को भेजी है जिसके बाद जालंधर के थाना सात की पुलिस ने 179 एफ़आइआर दर्ज कर दी। अगस्त महीने में रोहन सहगल के घर काम करने वाली लड़की की मौत हो गई थी जिसको रोहन ने ऊँची पहुँच दिखाकर उसे आत्महत्या का रूप दे दिया पर यूपी पुलिस ने पीड़ित परिवार की पूरी सुनवाई की ओर मामले की जाँच करके रोहन उसकी माँ कृष्णा वर्मा सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया। रोहन सहगल की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है।









Users Today : 1809