BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
शादियों के सीज़न में जहां पैलेस मालिक ओर होटलों के मैनेजर ग्राहकों से शराब के मनमर्जी के रेट वसूल रहे थे अब इस पर पंजाब सरकार ने शिकंजा कस दिया है। सरकार के द्वारा अब शराब के मैक्सिम रेट फ़ाइनल कर दिए हैं जिसके बाद अब पैलेस मालिकों ओर होटलों के द्वारा लोगों की जेबों पर मारा जाने वाला डाका भी बंद होगा। पंजाब सरकार के एकसाइज विभाग के द्वारा एक चिट्ठी जारी की गई है जिसमें शराब के रेट फ़ाइनल किए गए हैं ओर उनको होटलों पैलेस में लगाने के आदेश जारी किए गए है। इसके साथ ही अगर कोई पैलेस वाले या होटल वाले फ़ंक्शन में रेट से ज़्यादा पैसे शराब के नाम पर वसूल करते हैं तो इसकी शिकायत जिले के डिप्टी कमिश्नर को कर सकते हैं जिन पर तुरंत कार्रवाई होगी। जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित कई होटल ओर पैलेस के मैनेजर शराब ठेकेदारो के साथ मिले हुए थे जिस कारण मनमर्जी के रेट लोगों से वसूल उनकी जेब पर डाका मारते थे जो अब बंद हो जाएगा।









Users Today : 1694