BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब सरकार की दिवाली बंपर लॉटरी का 11 करोड़ का इनाम जीतने वाला आखिरकार 4 दिन बाद मिल गया। अमित राजस्थान के जयपुर में सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। मंगलवार को वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ चंडीगढ़ स्थित पंजाब स्टेट लॉटरीज ऑफिस में लॉटरी क्लेम करने पहुंचे। सरकार उन्हें चेक सौपेंगी। इसके बाद वह बठिंडा भी जा सकते हैं।
अमित ने बताया कि मैं गलियों में आलू-टमाटर बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता हूं। विश्वास नहीं हो रहा कि मेरी लॉटरी निकली है। कभी रेहड़ी लगाते समय पुलिस वालों से गालियां सुननी पड़ती थीं। मैं हनुमान जी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे इस काबिल बना दिया।
मोबाइल खराब होने की वजह से संपर्क नहीं हुआ
अमित ने जब बठिंडा में लॉटरी का टिकट खरीदा था तो उसने अपना मोबाइल नंबर लिखवाया था। इसके बाद अमित जयपुर चला गया। वहां उसका मोबाइल खराब हो गया। जब उसकी लॉटरी निकली तो उसके नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन वह लगातार बंद आ रहा था।”









Users Today : 1772