BREAKING NEWS

Home » Breaking » पंजाब में इस दिन से महिलाओं को मिलेगा 1 हजार रूपए

पंजाब में इस दिन से महिलाओं को मिलेगा 1 हजार रूपए

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

पंजाब में महिलाओं को अगले बजट से 1000 रुपए महीना मिलना शुरू हो जाएगा। ये घोषणा सीएम भगवंत मान ने तरनतारन में चुनावी रोड शो के दौरान की है। सीएम भगवंत मान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में प्रचार के लिए तरनतारन पहुंचे थे।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले बिजली के बिल माफ किए हैं, स्कूलों की फीस बच्चों की बच रही है। 5 हजार रुपए यहां से बच रहे हैं। युवाओं को नौकरियां भी दी हैं। पंजाब को चलाने की जिम्मेदारी हमारी है। हमें देखना पड़ता है, किस हिसाब से किसे क्या देना है। हमने माताओं-बहनों को वादा किया है कि 1000 रुपए देने का। अगले बजट हम महिलाओं को 1000 रुपए दे देंगे। हमनें 5 साल में वादे पूरे करने की बात कही थी। वे हम करके देंगे।”