The specified slider is trashed.

Home » Breaking » AAP के मौजूदा विधायक का निधन-पार्टी में शोक की लहर

AAP के मौजूदा विधायक का निधन-पार्टी में शोक की लहर

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 
इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक का अचानक निधन हो गया है, जिस कारण पार्टी में शोक की लहर है। पंजाब के तरनतारन हलके से मौजूदा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का आज शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। डॉ. सोहल का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। कुछ समय पहले उन्होंने अमृतसर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। विधायक के कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की।

इस दुख की घड़ी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तरनतारन से हमारी पार्टी के सम्मानित विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बहुत दुख हुआ, डॉ. साहब पार्टी के बहुत मेहनती और जुझारू नेता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ दिल से हमदर्दी रखते हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित अन्य को हौंसला प्रदान करें।

Leave a Comment