BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » जालंधर में मन्दिर के पुजारी ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम,मची चीख पुकार

जालंधर में मन्दिर के पुजारी ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम,मची चीख पुकार

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA जालंधर के शहीद उधम सिंह नगर में स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आज सुबह पुजारी और प्रंबंधक कमेटी के प्रधान में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि परेशान होकर पुजारी ने खुद को आग लगा ली। इस घटना में घायल पुजारी को उपचार के लिए सिविल

अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल पुजारी की पहचान शिव दयाल के रूप में हुई है। वहीं प्रधान की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में पुजारी 40 प्रतिशत झुलस गया है। आरोप है कि पुजारी छठ पूजा के दौरान प्रंबंधक कमेटी के सदस्यों को घर जाने के लिए छुट्टी का पत्र देकर चला गया था।

जिसके बाद अब वह वापिस जालंधर लौटा तो प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने मंदिर में नौकरी करने से उसे मना कर दिया। जिसके बाद वह अन्य मैंबरों के घरों में जाकर नौकरी की गुहार लगाई। इसी बात को लेकर आज पुजारी और प्रधान में विवाद हो गया। आरोप है कि पुजारी को अब शर्तों के आधार पर नौकरी करने के लिए कहा जा रहा था। जिसमें शर्त थी कि वह किसी के घरों में पूजा पाठ के लिए नहीं जाएगा और ना ही वह कोई क्रिया कर्म का काम करेंगा। वह सिर्फ मंदिर में ही रहेंगा। पुजारी के परिवार का कहना है कि वह किराये पर रह रहे है, ऐसे में वह घर का गुजारा कैसे करेंगे।

वहीं पुजारी ने नौकरी में ना रखने के चलते परेशान होकर खुद को आग लगा ली। इस दौरान पुजारी ने टिंकू और प्रबंधक कमेटी का नाम लिया है। पुजारी ने कहा कि वह छुट्टी लेकर 10 दिनों के लिए घर गया था, लेकिन जब आया तो प्रबंधक कमेटी की ओर से कहा जा रहा है कि जब वह बुलाएंगे तब ही मंदिर आना। पुजारी ने कहा कि वह पिछले 10 दिनों से परेशान हो रहा है। घर में उसके खाने के लिए अनाज का दाना नहीं है। ऐसे में वह बिना नौकरी से घर का गुजारा कैसे करेंगा। वहीं सारिका ने बताया कमेटी के कारण पुजारी परेशान हुए थे। घर जाने से पहले वह छुटी का पत्र देकर गए थे।

इस दौरान दूसरे प्रधान पवन कुमार ने कहा कि ठीक है कोई बात नहीं है। लेकिन अब कह रहे है कि पुजारी पत्र उसके हाथ में देकर नहीं गया था, ऐसे में कमेटी वाले परेशान है। पीड़िता ने कहा कि वह पिछले 10 दिनों से भूख प्यास से परिवार को लेकर लोगों के घरों में भटक रहा है। पीड़िता ने कहा कि प्रबंधक कमेटी अगर चाहती है कि पुजारी मंदिर के अलावा किसी के घर में कोई पूजा ना करें तो प्रंबधक कमेटी पुजारी को रहने के लिए मकान और 30 हजार रुपए सैलेरी दे दें तो वह मंदिर में ही रह लेंगे। उन्होंने मांग की है कि पुजारी को मंदिर में रखा जाए। परिवार ने कहा कि इस घटना की शिकायत जल्द वह पुलिस को देंगे।

*Note : ये अभी एक साइड की कोशिश की खबर है, पुलिस और प्रधान की बाइट नहीं है। बाइट के लिए कोशिश की जा रही है।*