BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » 7 बच्चों की मौत के बाद 1 महीने बाद पहुँची डीसी-लोगों ने उतारी आरती

7 बच्चों की मौत के बाद 1 महीने बाद पहुँची डीसी-लोगों ने उतारी आरती

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

सड़क हादसे में मरने वाले समाना के स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने शुक्रवार को धरनास्थल पर पहुंची डीसी डा. प्रीति यादव के खिलाफ जमकर रोष जताया। अभिभावकों ने डीसी की आरती उतारी और उन्हें फूलों का हार पहनाने की कोशिश की।

शोकग्रस्त अभिभावकों ने कहा कि डीसी मैडम तुसी वी बच्चेयां वाले हो, इक महीने तो तुसीं कित्थे सी। जवाब में डीसी ने माफी मांगते हुए अभिभावकों को शांत करने की कोशिश की। दरअसल सड़क हादसे में मरने वाले बच्चों के अभिभावकों ने समाना के लोगों के साथ बीते आठ दिनों से धरना लगा रखा है। अभिभावकों की ओर से मामले में नामजद टिप्पर मालिक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि इस हादसे में सात स्कूली बच्चों के अलावा स्कूल वाहन के चालक की भी मौत हो गई थी। इस हादसे को हुए एक महीना हो गया है, लेकिन अब तक डीसी डाॅ. प्रीति यादव ने शोकग्रस्त अभिभावकों के साथ मुलाकात करके उनका दुख नहीं बांटा था। शुक्रवार को जैसे ही डिप्टी कमिश्नर धरना स्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद पीड़ित परिवारों की महिलाओं व अन्य लोगों ने अपना गुस्सा निकाला और डीसी की आरती उतारने व उन्हें फूलमालाएं पहनाने की कोशिश की। इसे रोकते हुए डीसी ने उक्त परिवारों से बैठकर बातचीत करने की अपील की। डीसी ने कहा कि उन्होंने समाना रोड पर स्कूल समय के दौरान टिप्पर चलाने पर पूर्ण पाबंदी के आदेश जारी किए हैं। साथ ही भारी वाहनों की चेकिंग करके नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भी काटे जा रहे हैं। इस मौके पर एडीसी ईसा सिंघल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवारों से मिलने व उनकी मांगों को जानने आए हैं। पीड़ित परिवारों ने टिप्पर मालिक रणधीर सिंह की तुरंत गिरफ्तारी व मामले की जांच सीनियर जज से करवाने की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि वह उक्त मांगों को पंजाब सरकार के पास भेजकर समाधान की सिफारिश करेंगे।