BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » छुट्टी मनाने उत्तराखंड गए परिवार जिस रिसोर्ट में रहे बारिश में रिसोर्ट नदी में बहा 5 लोगों की एक साथ मौत,नदी में THAR गिरी,मात्र बेटी ही बची ज़िंदा

छुट्टी मनाने उत्तराखंड गए परिवार जिस रिसोर्ट में रहे बारिश में रिसोर्ट नदी में बहा 5 लोगों की एक साथ मौत,नदी में THAR गिरी,मात्र बेटी ही बची ज़िंदा

BURNING NEWS✍️
पहाड़ों में छुट्टी मनाने गए एक ही परिवार के पाँच की मौत हो गई है, ये हादसा लैंडस्लाइड के कारण हुआ बताया जा रहा है, बताया जा रहा है कि घर से 6 लोग थार गाड़ी में घूमने उत्तराखंड गए थे जहां पौड़ी गढ़वाल जिले में उनकी गाड़ी 200 फुट नीचे नहर में गिर गई।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से बेहद ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बैंक प्रबंधक सहित पांच लोग उत्तराखंड में हुई लैंडस्लाइड का शिकार हो गए। बता दें कि शहर के सेक्टर-4 के रहने वाले छह लोग उत्तराखंड घूमने गए थे।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के पास गांव मोहन चट्टी में मूसलाधार बारिश से हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आने से परिवार के सभी सदस्य बह गए। ये सभी एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। इस हादसे में बैंक प्रबंधक कमल वर्मा, पत्नी निशा, भतीजा निशांत, बेटा निर्मित और पानीपत के इसराना गांव निवासी साला मोंटी की मौत हो गई। हादसे में कमल वर्मा की बेटी कृतिका ही केवल जिंदा बची है।

छुट्टी के चलते पहाड़ों में पहुंचा था परिवार

बताया जा रहा है कि कमल वर्मा रविवार की छुट्टी के चलते परिवार और साले मोंटी तथा भतीजे निशांत के साथ पहाड़ों की सैर पर निकले थे। वह यहां मोहन चट्टी में बने रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। उस दिन वहां जमकर बारिश हुई थी और लैंडस्लाइड होने की वजह से रिजॉर्ट पानी और मलबे के साथ बह गया था।