BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » कुल्लू- मणिकर्ण के पास पहाड़ से गिरा वृक्ष 6 यात्रियों की मौत

कुल्लू- मणिकर्ण के पास पहाड़ से गिरा वृक्ष 6 यात्रियों की मौत

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

मणिकर्ण में रविवार को अचानक पहाड़ी से सड़क पर देवदार का बड़ा पेड़ गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने स्‍थानीय सहयोग से घायलों को अस्‍पताल भेजा है. वहीं पुलिस ने मृतकों को पीएम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि पेड़ की चपेट में आए रेहड़ी फेहड़ी और 1 वाहन में सवार 6 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई. घायलों को 108 एम्बुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. स्थानीय लोग राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं

डीसी कुल्लू बोली- 6 लोगों की मौत

डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि 6 लोगों के मौत की सूचना है। जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गया है, राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

मृतकों में कई टूरिस्ट हो सकते हैं

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से छह लोगों के शव निकाल दिए हैं। अभी इनकी पहचान की जा रही है। मृतकों में कई पर्यटक हो सकते हैं, क्योंकि मणिकर्ण में देशभर से धार्मिक टूरिस्ट दर्शन को पहुंचता है।

लैंडस्लाइड के बाद सड़क बंद

पहाड़ी से लैंडस्लाइड के बाद कुल्लू को मणिकर्ण से जोड़ने वाली सड़क जाम हो गई है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई है। इसे देखते हुए पुलिस ने मणिकर्ण से पहले ट्रैफिक रोक दिया है, ताकि घायलों को एंबुलेंस से जल्द अपस्ताल पहुंचाया जा सके।