BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब में नाजायज कोलोनी काटकर नगर निगम ओर पंजाब सरकार को चूना लगाने का काम निरंतर जारी है। जालंधर वेस्ट की बात करें तो अब ये वेस्ट नाजायज निर्माण में सबसे बेस्ट बन चुका है। बस्ती शेख श्मशान घाट के साथ नाजायज कोलोनी बनकर पूरी
तरह तैयार हो गई है इस कोलोनी पर कांग्रेस सरकार के राज में खुद नवजोत सिंह सिद्धू पहुँच कर डिच लेकर गए थे जिसके बाद ये कॉलोनी का काम रुक गया पर अब पंजाब में नगर निगम चुनावों में देरी के कारण इस कोलोनी को पूरी तरह नाजायज बना दिया गया। वहीं इसी कालोनी के बाहर बनी नाजायज दुकानों को तोड़ा गया था जो डिच चली दुकानों को दोबारा से बना दिया गया है। ये दुकानों को बनाने में इलाके के इंस्पेक्टर की पूरी भूमिका बताई जा रही है। वहीं नगर निगम की मिलीभगत से माडल हाउस चिंतपूर्णी मंदिर घई नगर के सामने भी नाजायज दुकान जो एक किरयाना दुकानदार बनाकर तैयार कर रहा है जिसने निगम अधिकारियों को छिक्के टाँग दिया है।