BURNING NEWS✍️
माता मनसा देवी क्षेत्र में चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल के शव मिलने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक महिला कांस्टेबल सपना के पिता अनिल कुमार ने अपने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं डॉक्टर के बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम में पाया गया है कि मृतक महिला कांस्टेबल के सिर के पीछे गंभीर रूप से चोट का निशान है।

जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि या तो किसी भारी चीज से सिर पर वार किया गया है या फिर सिर को दीवार से मारा गया है। इसके अलावा मृतक महिला के आंख पर भी चोट का निशान है। पोस्टमार्टम करने के बाद सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं वहीं इस मामले में मृतक महिला कांस्टेबल के भाई की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर पंचकूला पुलिस के द्वारा गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।