पंजाब में एक साथ 10 वेटरों की गई जान

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

पंजाब में एक साथ 10 वेटरों की जान चली गई है जो संख्या अभी ओर बढ़ सकती है। ये घटना पंजाब के फिरोजपुर के पास की हैं। पंजाब के फिरोजपुर में एक बोलेरो पिकअप और कैंटर की टक्कर हो गई है। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। जबकि, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा आज सुबह फिरोजपुर के गांव मोहन के उताड़ के पास हुआ है। घटना के वक्त पिकअप में करीब 15 से ज्यादा लोग सवार थे। वहीं, घटना में गंभीर रूप से जख्मी लोगों को राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुई। फिलहाल फिरोजपुर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

बेकाबू होकर पिकअप कैंटर से टकराई
क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीमें पहुंच गई थीं। सभी घायलों अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके बाद नेशनल हाईवे खाली करवाया गया, क्योंकि पीछे भारी जाम लग गया था।

ग्रामीण बोला- कैंटर वाले की गलती से हुआ हादसा
वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि बोलेरो पिकअप में सवार सभी लोग शादियों में वेटर का काम करने के लिए जाते थे। गांव सूफेवाला के करीब 10 युवक आज वेटर के काम के लिए उक्त पिकअप में सवार थे। इनमें से फिलहाल किसकी मौत हुई, किसकी जान बची। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।