BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » गैस सिलेंडर की क़ीमतों में भारी बढ़ोतरी,जेब पर पड़ेगा असर

गैस सिलेंडर की क़ीमतों में भारी बढ़ोतरी,जेब पर पड़ेगा असर

BURNING NEWS✍️

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार चौथे महीने इजाफा देखने को मिला है. इस दौरान चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में औसतन 156 रुपए प्रति गैस सिलेंडर का इजाफा देखने को मिल चुका है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एक नवंबर से देश के चारों महानगरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितने चुकाने होंगे।

दिवाली के तुरंत बाद देश में गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा देखने को मिला है. ये बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में देखने को मिली है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार चौथे महीने इजाफा देखने को मिला है. इस दौरान चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में औसतन 156 रुपए प्रति गैस सिलेंडर का इजाफा देखने को मिल चुका है.

वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में मार्च 2024 के बाद से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कटौती की गई थी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एक नवंबर से देश के चारों महानगरों को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितने चुकाने होंगे?

इतने चुकाने होंगे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में मार्च के बाद से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. मार्च के महाने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की कटौती की गई थी. उससे पहले 29 अगस्त 2023 के दिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए की कटौती की गई थी. मौजूदा समय में देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 803 रुपए हैं. वहीं कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 829 रुपए चुकानी होगी. मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 802.50 रुपए है. जबकि चेन्नई में गैस सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपए हो गए हैं.