BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » featured » दीवाली वाले दिन जालंधर में बाप-बेटे की मौत,तेज कार ने मारी टक्कर

दीवाली वाले दिन जालंधर में बाप-बेटे की मौत,तेज कार ने मारी टक्कर

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

पंजाब के जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन के पास दो कारों और एसयूवी की भीषण टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पिता-पुत्र दोनों सड़क किनारे खड़े थे और पार्टी से घर लौटने की तैयारी कर रहे थे।
आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों कारें काफी तेज रफ्तार में चल रही थीं। कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार ब्रेजा (PB-08-EM-6066) के परखच्चे उड़ गए। दूसरी कार वैन्यू (पीबी-08-ईएच-3609) और तीसरी XUV (पीबी-08-ईएफ-0900) कार क्षतिग्रस्त हो गई है।
यह हादसा मॉडल टाउन के मॉल रोड पर थिंद आई अस्पताल के बाहर हुआ। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मकदूमपुरा, धोबी मोहल्ला निवासी संदीप शर्मा (53 वर्ष) और सनन शर्मा (17) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त पिता-पुत्र दोनों पार्टी से घर लौटने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया और अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी।