BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर की रहने वाली वंशिका दिलावरी ने अपने साथ साथ जहां स्कूल का नाम रोशन कर अन्य बच्चों को पढ़ाई का संदेश दिया है वहीं अपने मां बाप का सिर भी समाज में ऊँचा उठाया है। जालंधर के मायर वर्ल्ड स्कूल की 10 वी कक्षा की छात्रा वंशिका दिलावरी जो कि बस्ती शेख में मशहूर समाज सेवक रहे विनोद दिलावरी की पोती है ने स्कूल में 500 में से 497 अंक हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया। वंशिका ने कहा कि पढ़ाई में नाम बनाने का उनका मकसद यही है कि अन्य बच्चे भी पढ़ाई में अपना ध्यान करे तांकि समाज में कुछ बन सके।









Users Today : 207