BREAKING NEWS

पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर उठाए सवाल
Home » Breaking » कांग्रेसी पार्षद को खिलाफ धरना प्रदर्शन-गिरफ़्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव

कांग्रेसी पार्षद को खिलाफ धरना प्रदर्शन-गिरफ़्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

कांग्रेसी पार्षद की गिरफ्तारी के लिए बहुजन समाज पार्टी की तरफ से आज थाना एक के सामने प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बसपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेसी पार्षद नीरज जस्सल ने बसपा पार्टी के साथी योगेश उर्फ हनी विरदी पर अपनी पिस्तौल से हमला किया था।  हालांकि पुलिस ने उसके

खिलाफ पर्चा तो दर्ज कर लिया है, पर अभी तक उसकी गिरफ्तारी नही की जा रही। इसके इलावा उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने हलकी धाराओं के तहत पर्चा दर्ज़ किया है और इनमें बढ़ोत्तरी की जाए। इस मौके पर प्रदर्शन को बसपा के लोकसभा इंचार्ज बलविंदर कुमार एडवोकेट, सलविंदर कुमार जिला प्रधान, प्रितपाल एडवोकेट, विजय यादव, हनी विरदी, अशोक सईपुर, सोमा गिल, अरुण संदल, अनिल हंस, मुनीश विर्क,कमल बादशाहपुर, शाम कटारिया, शादी लाल, परमजीत मन्नान ने भी संबोधित किया। बसपा नेताओं ने कहा कि हनी विरदी को इंसाफ दिलाने के लिए आने वाले दिनों में डीसी दफ्तर के बाहर और बढ़ा प्रदर्शन किया जाएगा । इस मौके पर एसीपी नॉर्थ के साथ बातचीत के बाद धरना समाप्त किया गया।