BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Uncategorized » YUMMY YUMMY ने बना दी नाजायज बिल्डिंग-साथ वाले ख़ाली प्लाट का हिस्सा साथ जोड़ा

YUMMY YUMMY ने बना दी नाजायज बिल्डिंग-साथ वाले ख़ाली प्लाट का हिस्सा साथ जोड़ा

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में नगर निगम के भ्रष्ट कर्मचारियों की छत्र छाया में शहर में जहां सैंकड़ों नाजायज निर्माण करके सरकार को चूना लगाया जा रहा है वहीं निगम के अधिकारियों ने नाजायज निर्माण देखकर अपनी आँखें मूँदी हुई है। गुरू रविदास चौक से जीटीबी नगर जाने वाली रोड पर रेस्टोरेंट YUMMY YUMMY के द्वारा बाहर फ्लेक्स बोर्ड लगाकर नाजायज निर्माण कर लिया गया है बोर्ड के पीछे एक दम से दीवार खड़ी करके नगर निगम को ये दिखा दिया है कि कोई भी आपके अधिकारियों की आँख में धूल झोंक चुका हैँ,फ़ास्ट फूट रेस्टोरेंट पहले काफ़ी छोटा था जिसके साथ ख़ाली पड़ी जगह को इसमें जोड़कर सामने से निर्माण करके उसके साथ जोड़ दिया गया है हैरानी की बात है कि इस रेस्टोरेंट के खिलाफ कोई शिकायतें सीएम ओर नगर निगम के पास पहुँच चुकी है पर इसके बावजूद उसका नाजायज निर्माण रूका नहीं बल्कि ओर ज़्यादा निर्माण किया गया। किसी भी अधिकारी ने इसके नाजायज निर्माण को रोकनेवाली कोशिश नहीं की जिससे साफ है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार ज़ोरों पर है ओर सरकारी ख़ज़ाने को चूना लगाया जा रहा है।