नए महीने की शुरुआत के साथ ही पहले ही दिन आम आदमी को 4 बड़े झटके लग चुके हैं। देश में फास्टैग, प्रीमियम पेट्रोल, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर और जेट फ्यूल (एविएशन टर्बाइन फ्यूल – ATF) की कीमतें बढ़ चुकी हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा होने से रेस्टोरेंट से लेकर होटल वालों पर बोझ बढ़ेगा, जिससे खाने-पीने के सामान का दाम बढ़ेगा और इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। वहीं, फास्टैग और प्रीमियम पेट्रोल महंगा होने से वाहन चालकों पर बोझ बढ़ेगा। जेट फ्यूल (एविएशन टर्बाइन फ्यूल – ATF) की कीमत बढ़ने से देश के आम आदमी के लिए हवाई सफर महंगा हो सकता है।
प्रीमियम पेट्रोल के बढ़े दाम
सबसे बड़ी बढ़ोतरी प्रीमियम पेट्रोल के दाम में देखने को मिली है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल XP100 की कीमत में 11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसका दाम 149 रुपये से बढ़कर करीब 160 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह पेट्रोल मुख्य रूप से लग्जरी कारों और हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
घरेलू सिलेंडर: 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर अभी भी 7 मार्च की दरों (दिल्ली में ₹913) पर स्थिर है।
- बढ़ोतरी का कारण: ईरान-इजराइल के बीच तनाव और मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि।
- असर: रेस्तरां, होटल और छोटे व्यवसायों के लिए लागत बढ़ेगी।
- पेट्रोल-डीजल: इनके दामों में अभी कोई आधिकारिक बदलाव नहीं है, लेकिन हाई-ऑक्टेन पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।









Users Today : 694