BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » कार से उतरते ही लड़की का मोटरसाइकिल सवार ले गया पर्स

कार से उतरते ही लड़की का मोटरसाइकिल सवार ले गया पर्स

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

शहर के सूर्या एन्क्लेव के पास स्थित गुरु गोबिन्द सिंह ऐवन्यू
में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरा ने एक कारोबारी की बेटी का पर्स छीन लिया। लूट के दौरान के परिवार ने शोर मचाया और लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के

कारण लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। लूट के दौरान सारी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। परिवार ने वारदात की शिकायत पुलिस को दी और पुलिस जांच में जुट गई।
गुरु गोबिन्द सिंह ऐवन्यू के रहने वाले विक्रांत गुप्ता ने बताया उसकी बहन चेनाली की शादी मंडी गोबिंदगढ़ में हुई है। वह परिवार से मिलने के लिए अपने मायके घर आई हुईं थी और किसी काम से बाहर जाने के लिए घर के बाहर गली में खड़ी गाड़ी में बैठने लगी थी तो पीछे से आया बाइक सवार लुटेरे ने उसके हाथ में पकड़ा हुआ पर्स छीन लिया। पर्स में हजारों रुपये की नकदी, सोने के गहने, घर की चाबियाँ सहित जरूरी दस्तावेज थे। वारदात के दौरान परिवार लुटेरे के पीछे भागा लेकिन बाइक रफ्तार ज्यादा होने के कारण में लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने लूट की शिकायत थाना रामामंडी की पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई। वारदात के बाद घटनास्थल पर जमा हुआ इलाका निवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त की गुहार लगायी है ताकि चोर लुटेरों के मन में डर बना रहे और वारदातें कम हो सके।