BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में स्पा की आड़ में गलत गतिविधियों की सूचना पर रेड करने गई पुलिस को स्पा मालिक ने आफिस के अंदर बंद कर दिया ओर बाहर से शटर बंद करके फरार हो गयाँ स्पा सेंटर के अंदर कई लड़कियां भी मौजूद थी जिन्हें पिछले रास्ते से सीढ़ी लगाकर भगाया गया।
डेढ़ घंटा बंधक बनी रही पुलिस-
जालंधर के पिम्स अस्पताल के पास स्थित ‘क्रिस्टल स्पा सेंटर’ में उस समय एक बेहद फिल्मी और अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब वहां छापेमारी करने पहुंची थाना नंबर 7 की पुलिस टीम खुद ही इमारत के भीतर फंस गई। स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देख मालिक और कर्मचारी बाहर से शटर और दरवाजा लॉक करके फरार हो गए। लगभग डेढ़ घंटे तक एक महिला और तीन पुरुष पुलिसकर्मी इमारत के अंदर कैद रहे।
स्पा सेंटर के मालिक को पुलिस के आने की भनक शायद पहले ही लग गई थी। पुलिस के अंदर दाखिल होने से पहले ही शातिर मालिक ने स्पा सेंटर का मुख्य शटर बाहर से लॉक कर दिया और अपने स्टाफ के साथ पिछले रास्ते से फरार हो गया। पुलिस टीम ने जब देखा कि मुख्य दरवाजा बंद है, तो उन्होंने साथ वाली इमारत के रास्ते अंदर दाखिल होने की कोशिश की।
पुलिस टीम जब साथ वाली बिल्डिंग के जरिए स्पा सेंटर के ऊपरी हिस्से की जांच करने पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने चतुराई दिखाते हुए उस इमारत के निकास द्वार को भी नीचे से लॉक कर दिया। स्थिति तब और भी संदिग्ध हो गई जब पुलिस ने देखा कि स्पा सेंटर के दरवाजे बंद थे लेकिन अंदर एसी (AC) चल रहे थे। इससे यह साफ हो गया कि पुलिस के पहुंचने के चंद मिनट पहले ही लोग वहां से भागे हैं। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी और तीन पुरुष मुलाजिम करीब डेढ़ घंटे तक बिल्डिंग के अंदर फंसे रहे। बाहर खड़ी पुलिस टीम ने चाबी ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं बचा तो तुरंत मौके पर सीढ़ी मंगवाई गई।
भारी मशक्कत के बाद सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते से महिला और पुरुष कर्मचारियों को एक-एक करके नीचे उतारा गया। थाना 7 की पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर का मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार आरोपियों की पहचान की जा सके।









Users Today : 295