BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री के ओएसडी राजवीर सिंह घुमन को बुके की जगह पुस्तक भेंट कर नितिन कोहली ने किया सम्मान, CM भगवंत मान के निवास पर हुई मुलाकात

मुख्यमंत्री के ओएसडी राजवीर सिंह घुमन को बुके की जगह पुस्तक भेंट कर नितिन कोहली ने किया सम्मान, CM भगवंत मान के निवास पर हुई मुलाकात

BURNING NEWS✍️

आज जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के निवास पर मुख्यमंत्री के ओएसडी राजवीर सिंह घुमन के साथ आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल इंचार्ज, हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष एवं पंजाब हॉकी के अध्यक्ष नितिन कोहली द्वारा शिष्टाचार मुलाकात की गई। यह मुलाकात आपसी सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने बुके की बजाय एक पुस्तक भेंट कर सम्मान प्रकट किया, जो एक सकारात्मक और ज्ञान-आधारित संदेश देने वाला प्रयास है। इस मुलाकात के दौरान जालंधर के मेयर वनीत धीर और चेयरमैन गगनदीप सिंह अलूवालिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी विकास संबंधी विचार साझा किए।

मुलाकात के दौरान नितिन कोहली ने जालंधर सेंट्रल से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे बुनियादी ढांचे की मजबूती, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और लोगों को मिल रही सरकारी सुविधाओं में सुधार पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जोर दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में नितिन कोहली, जो हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भी हैं, ने आगामी एशियाई हॉकी चैंपियनशिप को लेकर भी विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन में जालंधर की केंद्रीय भूमिका रहेगी, जिससे शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी।

नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और जालंधर सेंट्रल के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और प्रशासन के सहयोग से शहर की समस्याओं का जल्द और प्रभावी समाधान किया जाएगा।