कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सोनिया गांधी 79 वर्ष की हो चुकी हैं। उनको दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में देर रात भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है। दो महीने पहले भी उन्हें अचानक इसी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चेस्ट की समस्या की वजह से सोनिया गांधी को भर्ती कराया गया है। डॉक्टर अनूप बासु की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। तबीयत बिगड़ने के बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों उनके साथ थे। थोड़ी देर बाद राहुल गांधी वहां से चले गए, जबकि प्रियंका गांधी अभी भी अस्पताल में मौजूद हैं। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी सेहत ठीक है।









Users Today : 684