BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
भाजपा नेता ओर वेस्ट के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने अनिल कुमार उर्फ़ सोनू सिलेंडरों वाले के द्वारा भाई पर लगे आरोपों पर कहा कि सोनू के आरोप निराधार है। उनके भाई की एक आडियों सोशल मीडिया पर डालकर उसे शराब तस्करी के पैसे के साथ जोड़कर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले उन्होंने विधायक पद से इस्तीफ़ा दिया था ओर अगर उस समय की ये रिकॉर्डिंग है तो दो साल बाद क्यों सामने लाई गई? वहीं अगर सोनू से शराब तस्करी के पैसे मांगे तो वो प्रूफ़ करे कि भाई ने शराब के पैसे मांगे क्योंकि दिखाई गई आडियों में शराब का कहीं ज़िक्र नहीं है। अगर शराब का ज़िक्र नहीं तो किसी ओर बात या आपसी लेन देन के पैसे हो सकते हैं जो सोनू ने उनके भाई के देने होंगे! बहरहाल जो भी आडियों सामने आई है उसमें सिर्फ़ पैसे के लेन देन को शराब के पैसे से जोड़कर उनकी छवि को कुछ राजनीतिक लोग ख़राब करना चाहते है।









Users Today : 684