BURNING NEWS✍️
ईरान ने आज जवाबी हमले में फिर एक बार इजरायल का नुकसान कर दिया है. ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद पर भीषण मिसाइल हमले किए जिसमें 100 से ज्यादा घायल हो गए. इनमें डिमोना सबसे खास है क्योंकि यहां भारतीयों की आबादी ज्यादा है जिस वजह से इसे ‘लिटिल इंडिया’ भी कहा जाता है. और तो और यहां इजरायल का मुख्य परमाणु केंद्र भी है. तेहरान का कहना है कि यह हमला शनिवार को उनके नतान्ज (Natanz) परमाणु केंद्र पर हुए हमले का बदला है. माना जा रहा है कि ईरान के निशाने पर डिमोना का ‘शिमोन पेरेस नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर’ था. समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, मिसाइलों के सीधे अटैक से रिहायशी इमारतों के सामने के हिस्से ढह गए और जमीन में गहरे गड्ढे बन गए. अधिकारियों के अनुसार, इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे विफल रहे. इसके बाद सैकड़ों किलोग्राम वजन वाले वारहेड (धमाका करने वाला हिस्सा) वाली बैलिस्टिक मिसाइलें सीधे शहरों पर गिरीं।
आपातकालीन सेवा ‘मैगन डेविड एडोम’ (Magen David Adom) के अनुसार, अराद में 84 लोग घायल हुए, जिनमें से 10 की स्थिति गंभीर है. डिमोना में 33 लोग घायल हुए हैं. कुल 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. डिमोना के पास जो हमला हुआ है उसपर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा है कि अब तक परमाणु केंद्र को किसी नुकसान या वहां से किसी भी तरह के रेडिएशन (विकिरण) लीक होने की खबर नहीं है.
पैरामेडिक कर्मेल कोहेन ने घटनास्थल की गंभीरता बताते हुए कहा कि वहां भारी नुकसान हुआ है और हर तरफ चीख-पुकार और अफरा-तफरी मची है. इजरायल पर हुए इस मिसाइल हमले के एक वीडियो में आसमान से आग का एक बड़ा गोला ज़मीन की ओर गिरता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।









Users Today : 623