BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Uncategorized » ईद-उल-फितर के अवसर पर नितिन कोहली ने दिया भाईचारे और एकता का संदेश

ईद-उल-फितर के अवसर पर नितिन कोहली ने दिया भाईचारे और एकता का संदेश

BURNING NEWS✍️

मोहब्बत, अमन और भाईचारे के पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर के अवसर पर जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने सभी मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नितिन कोहली विशेष रूप से अब्दुल बारी सलमानी (चेयरमैन, मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड) के निवास स्थान पर पहुंचे और उनके साथ मिलकर ईद का त्योहार मनाया। दोनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और समाज में भाईचारे व सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश दिया।

इस दौरान नितिन कोहली ने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, सहयोग और एकता का संदेश देता है और मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी इसी तरह जनसेवा करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में अमन, तरक्की और भाईचारे को बनाए रखने के लिए सभी का एकजुट होना बेहद जरूरी है। अंत में उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पावन त्योहार हर घर में खुशियां, सुख-समृद्धि और उन्नति लेकर आए।