BREAKING NEWS

पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर उठाए सवाल
Home » Breaking » जालंधर के व्यक्ति की निकली 3 करोड़ की लाटरी

जालंधर के व्यक्ति की निकली 3 करोड़ की लाटरी

Screenshot

BURNING NEWS✍️
पं
जाब में 3 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने वाला लापता विजेता आखिरकार मिल ही गया। यह लॉटरी फिल्लौर के एक ईंट भट्टे के मालिक मक्खन सिंह ने जीती है। गौरतलब है कि, 14 मार्च को घोषित पंजाब स्टेट लॉटरी के नतीजों में मक्खन सिंह ने टिकट नंबर 791016 ने यह बड़ा इनाम जीता है। हैरानी की बात यह है कि यह कपल पिछले 2 दिनों से टीवी और फोन पर 3 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने की खबर सुन रहा था, लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि वे खुद विजेता हैं।

जब वे अगले दिन लॉटरी वाले की दुकान के पास से गुजरे, तो वेंडर ने उन्हें रोका और जीत की जानकारी दी, जिसके बाद टिकट मिलने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मक्खन सिंह के मुताबिक, वह पहले भी कई बार लॉटरी जीत चुके हैं और इस बार जब उन्होंने टिकट खरीदा, तो उन्होंने इसे अपनी पत्नी कमलेश कौर को देते हुए कहा, ‘यह लो 3 करोड़’, लेकिन उन्हें सच में जीतने की उम्मीद नहीं थी। कपल के 3 बच्चे हैं जो अभी विदेश में हैं। वे जीती हुई रकम को अपनी जरूरतों के हिसाब से खर्च करने और उसमें से कुछ समाज सेवा के कामों में लगाने का प्लान बना रहे हैं।