BREAKING NEWS

पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर उठाए सवाल
Home » Breaking » चंडीगढ़ में प्राप्टी डीलर को गोलियाँ मारने वाले का कैथल में एंकाउंटर

चंडीगढ़ में प्राप्टी डीलर को गोलियाँ मारने वाले का कैथल में एंकाउंटर

BURNING NEWS✍️

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चरणप्रीत सिंह के हत्यारों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों हमलावरों को

गोली लगी है। आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पियूष पहलवान निवासी फिरोजपुर और प्रीतम शाह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। राजन कुछ समय पहले मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आया था। दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे

आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान आरोपियों ने भागने के लिए पुलिस पर की फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल बाइक और हथियार बरामद किए गए है। बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वह जिम में एक्सरसाइज करने के बाद अपनी गाड़ी में घर जा रहा था।

सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान

जिम से कुछ ही दूरी पर उसे हमलावरों ने घेर लिया और उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद चरणजीत साथी उसे तुरंत उसे पीजीआई लेकर गए लेकिन अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बुधवार को बताया कि इसका CCTV भी सामने आया है, जिसमें हमलावर पहले कंडक्टर साइड से फिर ड्राइविंग साइड से गोलियां मारता दिख रहा है। इसके साथ हमलावर बाइक पर भागते हुए भी कैमरे में कैद हुए हैं