BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » चंडीगढ़ प्राप्टी डीलर को मारी 12 गोलियाँ-इस गैंग ने ली ज़िम्मेदारी

चंडीगढ़ प्राप्टी डीलर को मारी 12 गोलियाँ-इस गैंग ने ली ज़िम्मेदारी

BURNING NEWS✍️

देश के सबसे सुंदर शहरों में शुमार चंडीगढ़ में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है. यहां पर आए दिन गोलियां चल रही हैं. ताजा मामला अब सेक्टर 9 का है, जहां पर एक प्रॉपर्टी डीलकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक सेक्टर-9 में जिम के बाहर खड़ा था और इस दौरान उस पर 12 राउंड फायर किए गए और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं बंबीहा गैंग ने इस कत्ल की ज़िम्मेदारी ली है, जो कि सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई है।

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान 26 साल के चरणजीत सिंह के रूप में हुई है. वह न्यू चंडीगढ़ के एक गांव का रहने वाला थे. गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में चंडीगढ़ की पीजीआई ले जाया गया था, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।