BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में कूढा उठाने के लिए नगर निगम ने जो ठेकेदारों को ज़िम्मा दिया गया था वो कूड़े में भी धाँधली कर रहे थे। मेयर विनीत धीर खुद सुबह तडकसार उठे ओर कूड़े के डंप के पास खड़े हो गए जैसे ही कूड़े के डंप पर टिप्पर ने आकर कूड़ा भरा तो मेयर ने सारा टिप्पर दोबारा ख़ाली करवाया जिसमें कूड़े की जगह किसी मकान का मलबा पड़ा था जिसको लेकर मेयर ने टिप्पर मालिक की खूब क्लास लगाई ओर निगम कमिश्नर को टिप्पर के ठेकेदार सतपाल के खिलाफ कारवाई के लिए कहा है। मेयर विनीत धीर ने कहा कि कूड़े की गाड़ियों को तोलकर वहा से निकाला जाता था जिसके बाद निगम से पैसे लिए जाते थे जो ठेकेदार ने कूड़े का वजन बढ़ाने के लिए बीच में ईंटे पत्थर का मलबा भरा हुआ था ऐसा पिछले लंबे समय से चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस ठेकेदार के खिलाफ पहले भी दो बार 2-2 लाख रूपए जुर्माना किया गया था। अब इस ठेकेदार का नगर निगम ठेका रद्द करने ओर एफ़आइआर करने की तैयारी में है।









Users Today : 609