BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Politics » अंबेडकर नगर की 7 एकड़ जमीन के मुद्दे पर अहम बैठक, नितिन कोहली की पहल से समाधान की ओर कदम

अंबेडकर नगर की 7 एकड़ जमीन के मुद्दे पर अहम बैठक, नितिन कोहली की पहल से समाधान की ओर कदम

BURNING NEWS✍️

अंबेडकर नगर की लगभग 7 एकड़ जमीन से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे को लेकर आज एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली के प्रयासों से संभव हुई, जिसमें जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल, मेयर वनीत धीर, नगर निगम जालंधर के कमिश्नर संदीप ऋषि, जॉइंट कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और अंबेडकर नगर के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि पिछले करीब 50 वर्षों से इस जमीन पर रह रहे गरीब और मेहनतकश परिवारों की समस्या का स्थायी और न्यायसंगत समाधान निकालना बेहद जरूरी है।

बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि नगर निगम द्वारा बिजली विभाग को बदले में अन्य जमीन उपलब्ध कराई जा सकती है, ताकि अंबेडकर नगर की जमीन से जुड़े विवाद का समाधान निकाला जा सके और इलाके के निवासियों को कानूनी सुरक्षा मिल सके।

बैठक के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सभी विभागों के संयुक्त प्रयासों और नितिन कोहली की पहल से अंबेडकर नगर के लोगों के लिए पिछले 50 वर्षों से चले आ रहे इस मुद्दे का जल्द ही कोई ठोस और स्थायी समाधान निकल सकेगा।

नितिन कोहली ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मुद्दों को उठाना नहीं बल्कि लोगों को वास्तविक समाधान दिलाना है। उन्होंने कहा कि जालंधर सेंट्रल के हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, कानूनी सुरक्षा और बेहतर आधारभूत ढांचे को सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और अंबेडकर नगर के निवासियों के लिए न्यायपूर्ण और स्थायी समाधान तक पहुंचना उनकी विकास दृष्टि का महत्वपूर्ण हिस्सा है।