BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
घरेलू गैस सिलेंडर की क़िल्लत पंजाब में भी लगातार बढ़ती जा रही है घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी तक घरों में होनी बंद हो गई है बुकिंग हो चुके सिलेंडर को लेने के लिए कंपनी में जाना पड़ रहा है ओर वहीं से ख़ाली सिलेंडर देकर भरे सिलेंडर लिए जा रहे है। लोगों को सिलेंडर बुकिंग करवाएँ करीब 10 दिन हो चुके हैं ओर गैस कंपनी वाले मन मर्जी से गैस सिलेंडर की डिलीवरी कर रहे है , वही लंबी क़तारें लगाकर जहां लोग सिलेंडर के पैसे जमा करवाकर कंपनी के बाहर खड़े ट्रक से भरा सिलेंडर ले जा रहे है जहां आम जनता को इतनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही फास्ट फूड,जलेबी छोले भटूरे,रोटी सब्ज़ी व चाय आदि बेचने वाले कई ऐसे हैं जो घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं जहां आम जनता की पहुँच से दूर है वहीं इन लोगों को सिलेंडर कहा से मिल रहे है।









Users Today : 605