BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के फगवाड़ा गेट मार्केट में एक ऐसी बिल्डिंग जिसके संरक्षण में नगर निगम के कई अधिकारी तो खड़े हैं साथ ही मोटी रकम के लेनदेन में कई लोगों के नाम आ रहे हैं। वहीं नगर निगम ने कांग्रेस राज में की गई बिल्डिंग की नाजायज लिफ्ट का काम रोककर उसे सील किया था जो मौजूदा निगम के भ्रष्ट अधिकारियों ने इस पर मेहरबानी दिखाई ओर इस बिल्डिंग की सील को खोलने की परमिशन दी तांकि नाजायज निर्माण दोबारा से शुरू हो जाए वहीं इसी बिल्डिंग के साथ गली में दर्जनों नाजायज इमारतों के काम पर भी अधिकारी मेहरबान हो चुके है। इस मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा तो नगर निगम ने हर बार की तरह नोटिस निकाल अपना पल्ला झाड़ लिया पर कारवाई के नाम पर ज़ीरो एक्शन। वहीं नाजायज निर्माण वाले को कई तरह के बचने के रास्ते खुद ही निगम के अधिकारी बता रहे है। लाखों की रिश्वतखोरी के नीचे दबी इस बिल्डिंग की फ़ाइल को खोलने में अधिकारी भी घबरा रहे हैं क्योंकि इसमें मासूम चेहरे के पीछे जनता को लूटने वाले भी है।









Users Today : 605