BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » दुकान में घुसे लुटेरे, तो किसी ने कर दिया बाहर से शटर बंद,ऐसे गिरफ्तार हुए लुटेरे

दुकान में घुसे लुटेरे, तो किसी ने कर दिया बाहर से शटर बंद,ऐसे गिरफ्तार हुए लुटेरे

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

लूट की नीयत से मोबाइल की दुकान में घुसे लुटेरों को देख बाहर खड़े युवक ने दुकान का शटर बंद कर दिया, जिसके बाद लुटेरों ने कई मिन्नतें की पर शटर नहीं खोला तो पुलिस ने आकर लुटेरे काबू किए।

 जिले में लूट की घटना सामने आई है। जहां सरेआम फगवाड़ा रोड़ पर स्थित मनी मोबाइल की दुकान में हथियार बंद लुटेरे घुस गए। जिसके बाद घटना स्थल पर दुकान में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। वहीं लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए बाहर से दुकान का शटर गिरा दिया और दुकान को बंद कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 4 हथियारबंद लुटेरे दुकान में खड़े है। इस दौरान दुकान का शटर गिरने से वह दुकान खोलने के लिए लोगों से अपील करते हुए दिखाई दिए।


गनीमत यह रही कि घटना के दौरान दुकान के अंदर 2 बच्चे मौजूद थे, लेकिन हथियारबंद लुटेरों ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं मनमोहन दुकान ने बताया कि बीते दिन शाम बजे लुटेरे दुकान में घुसे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लुटेरे दुकान में घुसे, तभी एक बच्चा दुकान से बाहर जाने की कोशिश करने लगा, लेकिन बाहर से लोगों ने दुकान का शटर गिरा दिया।

इस दौरान लुटेरे शटर खोलने के लिए चिल्लाते हुए दिखाई दिए। वहीं लुटेरे अंदर से अपील करते हुए दिखाई देते दिखे। इस दौरान दुकान में व्यक्ति को गोली मारने की धमकी देते हुए दिखाई दिए। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि लुटेरे व्यक्ति को कह रहे है कि वह उसे गोली मार देंगे, नहीं तो शटर खुलावा दें। इस दौरान शटर पर तेजधार हथियार से महला करते हुए दिखाई दिए। काफी देर तक शटर ना खुलने पर लुटेरे दुकानदार कि मिन्नत करते हुए दिखाई दिए और शटर खुलवाने की अपील करते रहे।