BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब में टोल प्लाजा पर खड़ी कार को टक्कर मारने के बाद हादसे में माँ बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना होशियारपुर के चोलांग टोल प्लाज़ा, नेशनल हाईवे जालंधर–पठानकोट पर देर रात की है।
चश्मदीदों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब एक कार टोल प्लाज़ा पर परची कटवाने के लिए खड़ी थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी गाड़ी ने खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।मृतकों में मां-बेटा, जो कि दसूहा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, शामिल हैं। वहीं तीसरा युवक गुरदासपुर जिले के गांव बाजेचक्क का निवासी बताया जा रहा है।









Users Today : 703