BREAKING NEWS

कांग्रेस अपना 2017 का घोषणापत्र पेश करे, बताएं कितने वादे पूरे किए: कुलदीप सिंह धालीवाल हम सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज रहे हैं ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नितिन कोहली ने महिला दिवस समारोह का आयोजन किया, जालंधर में सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया विजिलेंस ने 8 हजार रिश्वत लेते जालंधर में भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को किया गिरफ्तार शेयर बाज़ार में हाहाकार-14 लाख करोड़ डूबे,तेल की क़ीमतों में उछाल
Home » Breaking » शेयर बाज़ार में हाहाकार-14 लाख करोड़ डूबे,तेल की क़ीमतों में उछाल

शेयर बाज़ार में हाहाकार-14 लाख करोड़ डूबे,तेल की क़ीमतों में उछाल

BURNING NEWS✍️

ईरान इज़राइल युद्ध के बीच शेयर बाज़ार एक दम से मुँह के बल गिरा है, मार्केट में 14 लाख करोड़ डूब गए है। सोमवार (9 मार्च) को बाजार खुलते ही कोहराम मच गया। शेयर बाजार खुलते ही तेज बिकवाली देखने को मिली और निवेशकों के करीब 14 लाख करोड़ रुपए डूब गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण घटकर करीब 437 लाख करोड़ रुपए रह गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 2,400 अंक लुढ़ककर 76,424 के आसपास पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 लगभग 700 अंक गिरकर 23,750 के स्तर पर आ गया।

बाजार में लगभग हर सेक्टर में दबाव देखने को मिला। कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई। इंडिगो के शेयर करीब 8% तक टूट गए, जबकि टाटा स्टील, एलएंडटी, एसबीआई और मारुति सुजुकी के शेयरों में करीब 5% तक की गिरावट देखी गई। सरकारी बैंकों के शेयरों में भी भारी दबाव रहा और PSU बैंक इंडेक्स 5% से ज्यादा गिर गया।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सप्लाई बाधित होने की आशंका है। ब्रेंट और WTI कच्चे तेल की कीमतें उछलकर 118 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।