BREAKING NEWS

कांग्रेस अपना 2017 का घोषणापत्र पेश करे, बताएं कितने वादे पूरे किए: कुलदीप सिंह धालीवाल हम सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेज रहे हैं ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नितिन कोहली ने महिला दिवस समारोह का आयोजन किया, जालंधर में सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया विजिलेंस ने 8 हजार रिश्वत लेते जालंधर में भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को किया गिरफ्तार शेयर बाज़ार में हाहाकार-14 लाख करोड़ डूबे,तेल की क़ीमतों में उछाल
Home » Breaking » जालंधर-शराबी कार चालक ने नानी दोहती को टककर मारी,दो की मौत,फिर पुलिस वालो को पीटा

जालंधर-शराबी कार चालक ने नानी दोहती को टककर मारी,दो की मौत,फिर पुलिस वालो को पीटा

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

बीती रात तेज़ रफ़्तार फारचूनर गाड़ी ने दो लोगों को टक्कर मारने के बाद पुलिस मुलाजिमों से हाथापाई की।  लैदर कंप्लेक्स रोड एमएस फार्म के पास तेज रफ्तार कार चालक ने ई रिक्शा सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान महिला और दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पारस स्टेट की रहने वाली रहने

वाली 52 वर्षीय शीतल शर्मा और 10 वर्षीय माही के रूप में हुई हैं। हादसे के बाद परिवार ने चालक पर नशे में धुत होकर कार चलाने के आरोप लगा थाना बस्ती बावा खेल के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल शांत करवाया।
ई रिक्शा चालक सौरभ ने बताया कि वह माँ और बेटी के साथ सब्जी लेने के लिए बाबू जगजीवन राम चौक के पास गया था। वह सब्ज़ी लेकर वापस लौट रहा था कि जब वह लेदर कांप्लेक्स रोड एमएस फार्म के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके ई रिक्शा को टक्कर मार दी और हादसे के दौरान वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसकी बेटी और माँ की इलाज दौरान मौत हो गई, वहीं एसीपी बेस्ट आतीश ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और वह पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।