BURNING NEWS✍️
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर पंजाब सरकार ने ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ की शुरुआत की है। इसके तहत 2 मार्च से 6 मार्च तक राज्य के सभी 117 विधानसभा हलकों में महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिये कुल मिलाकर लगभग 11,700 महिला उद्यमियों को हलका स्तर पर, 2,300 महिलाओं को जिला स्तर पर और टॉप 100 महिला उद्यमियों को 18 मार्च को राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा 25,000 रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। पीएसआरएलएम (PSRLM) के पोर्टल के माध्यम से अब तक 28,000 से अधिक नामांकन प्राप्त हो चुके हैं और 18 हलकों में समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। महिला दिवस को सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि पूरे महीने उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार ने एक अनूठी और व्यापक पहल करते हुए ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव से लेकर शहर तक हर उस महिला को मंच देना और सम्मानित करना है जो किसी न किसी तरह का कारोबार कर रही है और आत्मनिर्भरता की राह पर चल रही है। यह कार्यक्रम महिलाओं में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
2 मार्च से 6 मार्च तक राज्य के सभी 117 विधानसभा हलकों में महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जा रहा है। अब तक 18 हलकों में सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं और हर हलके में 100-100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जा चुका है।
इस कार्यक्रम के प्रति महिलाओं का उत्साह बेमिसाल है। पंजाब स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (PSRLM) के पोर्टल के माध्यम से अब तक 28,000 से अधिक नामांकन प्राप्त हो चुके हैं। यह बड़ी संख्या पंजाब में उद्यमी महिलाओं की बढ़ती तादाद और आगे बढ़कर अपनी पहचान बनाने के उनके जज्बे को दर्शाती है। इतनी बड़ी भागीदारी यह साबित करती है कि पंजाब की महिलाएं आगे बढ़कर अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस कार्यक्रम की चयन प्रक्रिया तीन स्तरों पर की जा रही है। पहले स्तर पर राज्य के 117 हलकों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां हर हलके से 100 महिला उद्यमियों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार कुल लगभग 11,700 महिलाएं चुनी जाएंगी और इनके नामों को आगे जिला स्तर पर भेजा जाएगा।
दूसरे स्तर पर 117 हलकों से आई लगभग 11,700 महिलाओं में से 2,300 महिलाओं को जिला स्तर के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 23 जिलों में हर जिले से 100 महिलाओं को जिला स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा, जिससे कुल 2,300 महिलाएं जिला स्तरीय सम्मान समारोह में शामिल होंगी।
तीसरे और सबसे ऊंचे स्तर पर जिला स्तर पर चुनी गई 2,300 महिलाओं में से टॉप 100 महिला उद्यमियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। इन टॉप 100 महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा 25,000 रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
18 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तर पर चुनी गई टॉप 100 महिला उद्यमियों को एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। हर महिला को 25,000 रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।
यह संपूर्ण आयोजन 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। खास बात यह है कि महिला दिवस को केवल एक दिन नहीं बल्कि पूरे महीने के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गांव की महिला से लेकर शहर की महिला उद्यमी तक सभी को बराबर का मौका दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम पंजाब सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।









Users Today : 1092