BURNING NEWS✍️
पटियाला में मां-बेटे के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे चौकी इंचार्ज SI सुखदेव सिंह को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें इलाके लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी युवक अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था और मारपीट करने लगा। उसने खुद को आग लगाने की धमकी दी। मां की शिकायत पर पुलिस उसके घर पर पहुंची। इस दौरान उसने पुलिस को भी चाकू दिखाई और खुद पर वार किए।
पैसों को लेकर विवाद हुआ: डीएसपी देहाती हरसिमरन सिंह के अनुसार, मामला बीबीपुर का है, मां अमरजीत कौर और बेटा बलविंदर सिंह के बीच पैसों को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। इसके बाद आरोपी बेटे के खिलाफ 1 मार्च को भी शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन आरोपी पुलिस चौकी में पेश नहीं हुआ।”









Users Today : 1091