BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » नैन्सी ग्रेवाल की माँ आई सामने,बोली चार लोगों ने मरवाया-जालंधर वेस्ट में रहती थी नैन्सी

नैन्सी ग्रेवाल की माँ आई सामने,बोली चार लोगों ने मरवाया-जालंधर वेस्ट में रहती थी नैन्सी

BURNING NEWS✍️

कैनेडा में यूट्यूबर नैनसी ग्रेवाल की हत्या करने के बाद नैन्सी की माँ सामने आई है, नैन्सी जालंधर वेस्ट के देयोल नगर इलाके में रहती थी जिसकी मौत के बाद माँ सामने आई है, माँ ने बताया कि नैन्सी को वहीं पर रहते चार लोगों ने मरवाया है। कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए। जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। इसका पता चलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। जहां से नैन्सी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां के डॉक्टरों के मुताबिक उसे काफी गंभीर चोटें लगी हुई थीं। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। नैन्सी का जन्म हरियाणा में हुआ लेकिन बाद में उनका परिवार लुधियाना शिफ्ट हो गया। अब उसकी मां जालंधर में रहती है।

बेटी के कत्ल को लेकर मां ने क्या कहा

बेटी नर्स थी, 2 कंपनियों में काम करती थी: नैन्सी की मां छिंदरपाल कौर ने कहा- बेटी 2018 में कनाडा में गई थी। वहां उसने नर्स का कोर्स किया था। जिसके बाद वह पैरामिड कंपनी में सुबह नौकरी करती थी और देर शाम केयर पार्ट वेयर कंपनी में नौकरी करती थी। आखिरी बार उससे 2 मार्च को फोन पर बात हुई थी। बेटी ज्यादा बिजी रहती थी, इस वजह से वह फोन नहीं करती थी बल्कि बेटी ही कॉल करती थी।

पहले भी हमला हुआ , कई बार थ्रेट कॉल आईं:

मां छिंदरपाल कौर ने कहा- बेटी पर पहले भी हमला हो चुका है। उस दौरान घर में आग लगाई गई थी। वह उस दौरान बच गई थी, लेकिन उस मामले में अब तक इंसाफ नहीं मिला। उसे पहले भी कई बार थ्रेट कॉल आ चुकी थी। इसको लेकर कनाडा पुलिस को सभी धमकियों की शिकायत भी दी गई थी।

बेटी की रेकी की गई, बेरहमी से मारा गया:

मां ने कहा कि आग लगने की वजह से नैन्सी बच गई तो अब बेटी की रेकी करने के लिए एक व्यक्ति को घर पर भेजा गया था। उसने मुंह ढका हुआ था। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगे देखकर वह डरकर भाग गया। दुश्मनों ने बेरहमी से बेटी का कत्ल किया। बेटी अस्पताल भी नहीं पहुंची पाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कत्ल से पहले आखिरी पोस्ट, अकाल तख्त जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी
नैन्सी ग्रेवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट में उसने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी की थी। इसमें वह किसी सतनाम सिंह नाम के व्यक्ति के बयान का समर्थन करती है। वह अकाल तख्त जत्थेदार को चेतावनी देती हुई नजर आ रही थी कि जब अवाम इकट्‌ठा हो गई और सच्चे सिख साथ हो गए तो उन्हें नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा अकाल तख्त जत्थेदार के कपड़ों को लेकर भी कई किस्म की विवादित बातें कहीं थीं। यह वीडियो उसके कत्ल वाले दिन यानी 3 फरवरी से 6 दिन पहले का है।

डेरा ब्यास मुखी पर भी उठाए थे सवाल
नैन्सी ग्रेवाल ने कुछ दिन पहले एक वीडियो के जरिए ब्यास स्थित राधा स्वामी डेरे के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर भी वीडियो के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नैन्सी कह रही थी कि लोग कहते हैं कि उनके बाबा जी नशा छुड़ाते हैं। मगर, क्या उन्होंने कहीं नशा मुक्ति सेंटर खोला है और कहां पर खोला है मुझे बताएं। कितने बच्चों के नशे छुड़ा दिया। जो बच्चा नशा करता है उसके मां बाप भी कहते हैं कि नशा नहीं करना। ये भी डेरे में ऐसा ही कहते हैं। इन्होंने पंजाब में कितने भले काम किए हैं। नैन्सी ने कहा था कि बाबाओं के पीछे न जाएं बल्कि मेहनत करके खुद प्राप्त करो।”