BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब में हिन्दी फ़िल्म दामिनी के जैसी वारदात सामने आई है जिसमें होली का रंग लगाकर बच्ची से बलात्कार किया गया।
मोगा में होली के दिन 5 साल की बच्ची से रेप किया गया। आरोपी रेप के बाद बच्ची को खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। जब परिजनों ने पूछा तो बच्ची ने इसके बारे में पूरी जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक बच्ची घर के बाहर होली खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला ड्राइवर बच्ची को उठाकर ले गया। वह उसे भट्ठे के पास खेत में ले गया। जहां उसका रेप किया।
जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन लोगों ने अपनी बेटी को आसपास ढूंढना शुरू किया। इसी बीच कुछ नौजवानों ने बताया कि उनकी लड़की खेत में पड़ी है। जब परिजनों ने वहां जाकर देखा तो बच्ची रो रही थी और बुरी तरह डरी हुई थी। पूछने पर उसने पूरा मामला बताया। जब तक परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वह फरार हो चुका था।









Users Today : 1071