BURNING NEWS✍️
ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भयानक युद्ध में पहले भारतीय की मौत की खबर आई है। ओमान ने जानकारी दी है कि एक टैंकर पर हुए बम हमले में एक भारतीय नाविक की जान चली गई। सोमवार को जानकारी दी गई है कि एक बन ले जाने वाले ड्रोन बोट से गिराए गए बम की चपेट में एक तेल टैंकर आ गया, जिससे उसपर सवार एक भारतीय नागरिक की जान चली गई। टैंकर पर मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा था।
ईरान-इजरायल में कैसे हुई भारतीय की मौत
ओमान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है कि यह हमला ओमान की खाड़ी में राजधानी मस्कट के तट पर हुआ है। जिस जहाज को निशाना बनाया गया है, उसकी पहचान एमकेडी व्योम (MKD VYOM)के रूप में की गई है। एपी न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है कि क्रू का वह सदस्य भारत का था।









Users Today : 753