BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » ट्रंप बोले युद्ध में अमेरिका के बहुत ज़्यादा सैनिक मारे जाएँगे,इरान बोला तुमसे कोई समझौता नहीं

ट्रंप बोले युद्ध में अमेरिका के बहुत ज़्यादा सैनिक मारे जाएँगे,इरान बोला तुमसे कोई समझौता नहीं

BURNING NEWS✍️

अमेरिका इज़राइल के द्वारा मिलकर इरान पर हमले करने के बाद इरान बोला अब कोई समझौता नहीं होगा, खून की आख़िरी बूँद तक लड़ते रहेंगे, वहीं ट्रंप ने कहा कि अगर युद्ध लंबा चला तो हमार बहुत से सैनिक मारे जाएगेँ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ युद्ध चार हफ्ते चलेगा। उन्होंने दावा किया है कि ईरान की जालिम मिलिट्री कमांड खत्म कर दी गई है। इसके अलाव उन्होंने अलग अलग प्रतिक्रियाओं में बताया है कि अभी तक ईरान के 48 टॉप अधिकारी मारे गए हैं और अब तक नौ जंगी जहाज तबाह हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन “तय समय से पहले” चल रहा है। इस युद्ध में अभी तक अमेरिका के 3 सैनिक मारे गये हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध की पूरी टाइमलाइन बताई है और कहा है कि उन्हें अभी और भी मौतें होने की उम्मीद है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने डेली मेल से बात करते हुए कहा कि “यह हमेशा चार हफ्ते की प्रक्रिया रही है। हमने सोचा था कि इसमें चार हफ्ते या उसके आस-पास का समय लगेगा।” उन्होंने कहा कि “ईरान एक बड़ा देश है और इसमें चार हफ्ते लग सकते हैं।” ईरान के पलटवार में 5 अमेरिकी सैनिक गंभीर घायल भी हुए हैं। ये सभी सैनिक कुवैत में हुए हमले में घायल हुए हैं। अमेरिकी सेना ने कहा है कि “परिवार वालों को जानकारी देने के बाद शहीद सैनिकों की जानकारी उनकी तस्वीरों के साथ सार्वजनिक की जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध एक महीने चलेगा
ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “इस समय लड़ाकू अभियान पूरी ताकत से जारी है और ऐसा तब तक होता रहेगा जब तक मिशन पूरे नहीं हो जाते।” ट्रंप ने कहा कि “हमारे मकसद बहुत मजबूत हैं।” बाद में अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो घर से एक वीडियो में ट्रंप ने कहा कि “हमारे जैसी मिलिट्री कभी नहीं रही। अब हम उस मिलिट्री का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए कर रहे हैं।” इस साल की शुरुआत में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की बेरहम कार्रवाई में कई हजार प्रदर्शनकारी मारे गए थे। ट्रंप ने आगे कहा कि “मैंने आपसे एक वादा किया था और मैंने वह वादा पूरा किया। बाकी आप पर है।”