BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » बढ़ी खबर-भारत ने इन देशों में सभी उड़ानें की रद्द,लाखों यात्री फँसे

बढ़ी खबर-भारत ने इन देशों में सभी उड़ानें की रद्द,लाखों यात्री फँसे

BURNING NEWS✍️

भारतीय विमानन कंपनियों ने अगले निर्णय तक खाड़ी देशों की उड़ानें रोकीं। 130 उड़ानों को भारत से खाड़ी देशों के लिए रद्द किया गया 89 उड़ानों का संचालन शनिवार को होना था, बाकी रविवार की 03 उड़ानें हवा से लौटीं, कई उड़ानों के समय नई दिल्ली, विशेष संवाददाता/ एजेंसी। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले का असर भारत समेत दुनियाभर की हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। मध्य-पूर्व के अधिकतर देशों के हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद भारत से इन देशों की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, कई वैश्विक एयरलाइनों ने भी खाड़ी देशों के लिए उड़ानों पर रोक लगा दी है।

इन देशों में नहीं जाएँगे भारतीय विमान 👇

जानकारी के अनुसार, शनिवार को भारत ने मध्य-पूर्वी देशेां देशों के लिए संचालित होने वाली 130 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसमें से 89 उड़ानों का परिचालन शनिवार को ही होना था। बाकी उड़ानें रविवार को संचालित होनी थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस ने खाड़ी देशों के लिए अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की जानकारी दी है। इस दौरान कई लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदले जाने की भी सूचना है। एयर इंडिया ने एअर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा है, ‘मिडिल-ईस्ट के कुछ हिस्सों की स्थिति को देखते हुए सभी एयर इंडिया उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं।’ एअरलाइन ने जोर दिया कि यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा के बाद ही संचालन बहाल किया जाएगा। वहीं, इंडिगो ने एक्स पर लिखा, ‘बदलते हालात को देखते हुए मध्य-पूर्व और अन्य चयनित अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए हमारी उड़ानें एक मार्च 2026 तक रोक दी गई हैं।’ एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि अगला निर्णय हालात सामान्य होने पर ही लिया जाएगा। कंपनी ने यात्रियों से आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लेने की अपील की है। बिना किसी शुल्क के रिफंड की सुविधा इंडिगो एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द होने के बाद यात्रियों को रिफंड लेने की सुविधा दी है। एक्स पर कंपनी ने लिखा, ‘अपने ग्राहकों की मदद की कोशिश में हम मध्य-पूर्व और कुछ अंतरराष्ट्रीय सेक्टर से आने-जाने के लिए सात मार्च 2026 तक पूरी फ्लेक्सिबिलिटी और छूट दे रहे हैं। यह 28 फरवरी, 2026 या उससे पहले की गई बुकिंग पर लागू होगी। ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरा रिफंड या यात्रा रीशेड्यूल करने का विकल्प चुन सकते हैं।’ दिल्ली-तेल अवीव उड़ान पांच घंटे बाद मुंबई लौटी इजरायली एयरस्पेस बंद होने के बाद एयर इंडिया ने शनिवार को अपनी दिल्ली-तेल अवीव उड़ान को मुंबई डायवर्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार, उड़ान संख्या एआई-139 को पांच घंटे की उड़ान के बाद भारत लौटना पड़ा। डायवर्ट का निर्देश दिए जाने के वक्त यह उड़ान सऊदी अरब के आसमान में थी। एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। कंपनी ने यात्रियों को हुई परेशानी पर अफसोस जताया है। इसके अलावा, कोच्चि से मस्कट के लिए निकली ओमान एयर की उड़ान डेढ़ घंटे हवा में रहने के बाद कोच्चि लौटी। तिरुअनंतपुरम से अबूधाबी जा रही एयर अरेबिया उड़ान को भी लौटना पड़ा। अन्य देशों के लिए उड़ानें सामान्य कोच्चि। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों ने हवाई उड़ानों को लेकर एडवाइजरी जारी की हैं। अधिकारियों ने बताया कि मध्य-पूर्व देशों की उड़ानों के परिचालन पर ही असर हुआ है। श्रीलंका और अन्य देशों के लिए उड़ानें सामान्य हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हवाई अड्डों पर आने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति की जानकारी एयरलाइन से चेक कर लें। भारत से इन उड़ानों पर असर -अबूधाबी, यूएई -रास अल खैमाह, यूएई -दुबई, यूएई -रियाद, सऊदी अरब -दम्माम, सऊदी अरब -जेद्दाह, सऊदी अरब -दोहा, कतर -मस्कट, ओमान -तेल अवीव, इजरायल वैश्विक उड़ानों पर सात मार्च तक रोक यूरोपीय संघ की सिफारिश के बाद ग्रीस की एजियन एयरलाइंस ने दो मार्च तक मध्य-पूर्व देशों के लिए सभी उड़ानें रद्द की हैं। ब्रिटिश एयरवेज ने तीन मार्च और जर्मन एयरलाइंस लुफ्तहंसा ने सात मार्च तक उड़ानों पर रोक लगाई है। जापान एयरलांस ने एक मार्च, नॉर्वे की नॉर्डिक एयरलाइन ने चार मार्च, स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस ने दो मार्च, टर्किश एयरलाइन ने दो मार्च और विज एयर ने सात मार्च तक उड़ानों रद्द कर ददी हैं। इन देशों की उड़ानें रद्द ईरान, इजरायल, कतर, कुवैत, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, लेबनान, जॉर्डन, सीरिया, इराक इन देशों ने हवाई क्षेत्र बंद किए इजरायल ने शनिवार सुबह ही अपने हवाई क्षेत्र में नागरिक उड़ानों पर रोक लगा दी थी। इसी तरह हमलों के बाद ईरान ने भी हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। दूसरी ओर, अन्य खाड़ी देशों ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, बहरीन ने भी अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं। यानी अगले निर्णय तक इन देशों में किसी उड़ान का परिचालन नहीं होगा।