BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
महानगर में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला संतोखपुरा में गोलियां चलने का सामने आया है। जहां देर रात 2 बदमाश डाक्टर यशपाल के घर के बाहर खड़ी कार और घर पर चलाकर फरार हो गए। घटना देर रात 1.40 बजे की है।
इस दौरान बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश आए। उन्होंने पहले घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की। जिसके बाद घर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते एसीपी जयंतपुरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई।
घटना के दौरान डॉक्टर परिवार के साथ घर में मौजूद था। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवर बदमाशों ने 10 गोलियां चलाई है। घटना वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने कहा कि वह थाना 8 के एसएचओ सहित घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। एसीपी ने कहा कि परिवार के बयानों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
हालांकि घटना के दौरान आरोपियों ने कोई फिरौती की मांग नहीं की है। वहीं पार्षद राजेश ठाकुर ने कहा कि देर रात 1.40 बजे की घटना है। इस दौरान देर रात 2 बजे उन्हें डॉक्टर यशपाल का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पार्षद ने कहाकि मामला पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर के ध्यान में ला दिया गया है और उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पार्षद ने कहा कि वह डॉक्टर को 20 सालों से जानते है और डॉक्टर मोगा में अस्पताल चलाते है। कैमरे में 3 व्यक्ति घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे है। डॉक्टर की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।









Users Today : 782