BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी – सत्य और न्याय की बड़ी जीत : आम आदमी पार्टी जालंधर

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी – सत्य और न्याय की बड़ी जीत : आम आदमी पार्टी जालंधर

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

आज शहीद उधम सिंह नगर स्थित अपने कार्यालय में जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अदालत द्वारा श्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कथित शराब घोटाले के मामले से बरी किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सत्य और न्याय की ऐतिहासिक जीत बताया। नितिन कोहली ने कहा कि राजनीतिक साजिशों और दबाव के बावजूद सच्चाई सामने आई है, जो यह दर्शाता है कि ईमानदार और जनहितैषी राजनीति को झुकाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला केवल दो नेताओं की जीत नहीं बल्कि उस हर नागरिक की जीत है जो सत्य और न्याय में विश्वास रखता है।

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबा परगट नाथ जी को बाल्मीकि समाज बोर्ड पंजाब का चेयरमैन नियुक्त होने पर नितिन कोहली द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा परगट नाथ जी की नियुक्ति से बाल्मीकि समाज को मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा और सामाजिक न्याय की दिशा में और प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर विनीत धीर (मेयर), राजविंदर कौर (हलका कैंट इंचार्ज), मंगल सिंह (चेयरमैन), पवन टीनू (हलका इंचार्ज आदमपुर), बरे सुलेमान (चेयरमैन), आत्म प्रकाश (सदस्य), काकू अलावलिया (चेयरमैन), रमनीक रंधावा (चेयरमैन), मलकीत सिंह (डिप्टी मेयर), प्रिंसिपल प्रेम कुमार (हलका इंचार्ज फिलौर), नरेश शर्मा, लगनदीप, निखिल अरोड़ा, पवन कुमार हंस, लव रॉबिन, जसविंदर बिल्ला, अमनदीप संधल, अजय शर्मा और जसप्रीत रिप्पी सहित अन्य पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे।