BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » मेजर सिंह के दोनों बेटों पर ने भी जीएसटी अधिकारियों को बनाया था बंधक,लगी ज़मानत अर्ज़ी

मेजर सिंह के दोनों बेटों पर ने भी जीएसटी अधिकारियों को बनाया था बंधक,लगी ज़मानत अर्ज़ी

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में जीएसटी अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मेजर सिंह के दोनों बेटों पर भी केस दर्ज किया गया है, इस मामले में मेजर सिंह के दोनों बेटों पर भी एफ़आइआर दर्ज की गई है जिसमें दोनों बेटों इंद्रजोत सिंह ओर परभजोत ने अदालत में ज़मानत याचिका दायर की है वहीं मेजर सिंह विदेश ना भाग जाएं इसको लेकर भी प्रशासन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को सूचित किया है। अपने अवैध धंधों को अंजाम देने के लिए और अपनी अवैध इमारतों को एक्शन से बचाने के लिए अक्सर सत्ता धारी पार्टी जॉइन कर लेने वाले विवादित नेता मेजर सिंह को एक बार फिर बदमाशी करनी भारी पडी है। कमिश्नरेट पुलिस ने C.G.S.T कमिश्नर की शिकायत पर मेजर सिंह के गुंडर्ई गैंग के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की है। वहीं मेजर सिंह के दफ़्तर में उसकी कालोनी के प्लाट बेचने वाला पगडीधारी करिंदा ओर एक कांग्रेस के  पार्षद चुनाव हारने वाला भी मेजर सिंह के साथ था वही जैना नगर के रहने वाले दो भाई जो उनका अकाउंट देखते थे वो भी शामिल थे। वहीं एक रेस्टोरेंट चलाने वाले की भूमिका भी सामने आई है जो उस बिल्डिंग में मौजूद था।
सिटी पुलिस ने PPR मार्केट स्थित मेजर रियल एस्टेट
के ऑफिस में रेड के दौरान CGST टीम को बंधक बनाने के आरोप में मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में सोनू भंडारी नामक युवक की भूमिका की जांच हो रही है।